Bundi: श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर 4 मई 2023 को शाम 6:30 बजे नरसिंह लीला का होगा मंचन
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 23 अप्रैल । तिलक चौक स्थित जन जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर 4 मई 2023 को शाम 6:30 बजे नरसिंह लीला का मंचन होगा श्री चारभुजा विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक मंत्री एडवोकेट अजय नुवाल ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप 4 मई 2023 को शाम को 6:30 बजे तिलक चौक स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर के प्रांगण पर नरसिंह लीला का मंचन होगा नरसिंह भगवान का पात्र हिरण्यकश्यप बने पात्र का संहार करेगा तथा भक्त प्रहलाद को आशीर्वाद प्रदान करेंगे इस मौके पर पुजारी द्वारा नरसिंह भगवान की आरती उतारी जाएगी। नरसिंह भगवान बाल बच्चों सहित जनता जनार्दन को आशीर्वाद देंगे हिरण्यकश्यप बना पात्र शहर में घूम घूम कर मंचन करेगा समिति के सदस्य पूर्व पार्षद विजय शंकर टेलर ने बताया कि ऐतिहासिक मंचन को देखने दूर-दराज तक के लोग आते हैं अपने बच्चों को साथ लाते हैं बूंदी के सभी नागरिक बंधुओं से निवेदन है कि अपने बंधु बंधुओं से सहित लीला का मंचन देखने पधारे और आनंद उठाएं ।