मणकसास में नरसिंह मंदिर में नरसिंह प्राकृरप दिवस मनाया

मणकसास में नरसिंह मंदिर में नरसिंह प्राकृरप दिवस मनाया जागरण में भगवान की सजाई विभिन्न प्रकार की झांकियां सुमेर सिंह राव उदयपुरवाटी / बाघोली मणकसास के शिव चौक में शुक्रवार रात्रि को चांदनी चौदस पर नरसिंह मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। भगवान की झांकी श्रंगार कर पूजा अर्चना की गई। टोडी वाले बालाजी के पुजारी सोनू शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को भगवान ने अपने भगत पहलाद को हिरणाकश्यप के अत्याचारों से बचाने अधर्म का संहार धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु नरसिंह रूप धारण करके प्रकट हुए थे। उसी दिन से शास्त्रों में नरसिंह चतुर्दशी का त्यौहार हिंदू धर्म के लिए बताया गया है। इसी क्रम से मणकसास के इस प्राचीन मंदिर में महोत्सव मनाया जाता है। प्रतिवर्ष अश्विन शुक्ल द्वादशी को नरसिंह लीला का आयोजन किया जाता है। रात्रि को जागरण में भगवान की हनुमान अवतार, बारह अवतार, मच्छावतार, सहित 24 अवतारों की झांकियां सजाई गई। इस नरसिंह लीला का आयोजन आसपुरा के मोहन रासधारी के परिवार से किया जाता है। इस दौरान जागरण में पंडित नंदकिशोर शर्मा, रोशन लाल वर्मा, नाथूलाल नाई, विश्वनाथ गोयल, डब्लू बन्ना, दातार सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, निर्मल चेजारा, सुमेर सिंह, इंदर सिंह, उमेद सिंह, मोनू , प्रीतम बन्ना, केदार सिंह, अशोक सेन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।