नरेंद्र कटारा बने भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता

जयपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने भाजपा के प्रवक्ता और पेनलिस्टो की घोषणा की उसमें नरेन्द्र कटारा को राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है । अध्यक्ष जोशी की टीम में नरेन्द्र कटारा प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे हैं । नरेन्द्र कटारा ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री, भाजपा इंडिया 272 + के प्रदेश संयोजक, नवमतदाता अभियान के प्रदेश संयोजक, आई टी विभाग के प्रदेश सह संयोजक सहित महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है ।