संवाददाता विजयपाल सैनी
पावटा निकटवर्ती ग्राम भैसलाना में देर रात एक मोर विद्युत पोल पर बैठा था अचानक उसका शरीर विद्युत लाईन के संपर्क मे आ गया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एल एस ए गोविन्द भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही भारद्वाज रात को ही मौके पर पहुंचकर घायल मोर का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया कि करंट लगने मोर के पैर और पंख झुलस गये थे जिनकी ड्रेसिंग की गई। इस दौरान जीव प्रेमी दिव्या शर्मा, डॉ गौरी शंकर शर्मा, सुरेश सिंह शेखावत, राजेश शर्मा, वनकर्मी मीर सिंह आदि मिलकर उपचार करवाया। उपचार के बाद मोर की हालत मे सुधार है जिसे वन कर्मियो द्वारा वन कार्यालय ले जाया गया।