राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक एक दिवसीय प्रवास पर कल करौली में

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रप्रकाश सैनी साईवाड़ एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को करौली आएंगे। वे करौली में सैनी समाज की ओर से आरक्षण संबंधित 11 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित महासभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक चंद्रप्रकाश सैनी 3 जून को सुबह 7:30- बजे जयपुर से रवाना होकर 8 बजे बस्सी-मैन स्टैंड, 8:30- बजे तुंगा-मैन स्टैंड, 9 बजे लालसोट-फुले सर्किल, 10 बजे गंगापुरसिटी-ऑनरोड होते हुए 11 बजे करौली पहुचंगे और सैनी समाज की महासभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे करौली से रवाना होकर 4 बजे गंगापुर सिटी की सैनी धर्मशाला में क्रांतिकारी साथियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वामनवास में क्रांतिकारी साथियों से मुलाकात के साथ सत्यनारायण मन्दिर, माली मौहल्ला मे महापंचायत को सम्बोधित करेंगे।इससे पूर्व सैनी समाज के सभापति बद्री माली के निज निवास मंगल आदर्श माध्यमिक विद्यालय कंनुपुरा के पास करौली में सुबह 10 बजे स्विमिंग पूल का उदघाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी होंगे और पप्पू प्रधान अलवर, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के जिला प्रमुख बनेसिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।