-श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में हुआ कार्यक्रम
-कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई
उदयपुरवाटी l कस्बे की श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र झुंझुनूं, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया l कार्यक्रम महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट मोतीलाल सैनी थे। विशिष्ट अतिथि डॉ फूलाराम कुमावत, श्रवण कुमार चौधरी, सुनील कुमार तंवर, राजेन्द्र प्रसाद ढेनवाल थे । कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर मुख्य वक्ता एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत की एकता व अखंडता के प्रतीक और आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, उन्होंने देश की आजादी के बाद अपने कूटनीतिक कौशल एवं दूरदर्शिता से देसी रियासतों का भारतीय संघ में शांतिपूर्ण तरीके से विलीनीकरण किया । सरदार पटेल ने खेड़ा और बारदोली किसान आंदोलन का प्रभावी तरीके से नेतृत्व किया, जिसके फलस्वरूप पटेल को महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की।