Bundi: दीपों से जगमगा उठी नवल सागर झील
बूंदी, 30 नवंबर। बूंदी महोत्सव-2023 के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को बूंदी की नवल सागर झील में दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
दीपदान के बाद नवल सागर झील दीपों से जगमगा उठी। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग नवरत्न कोहली, उपखण्ड अधिकारी सोहन लाल सहित विदेशी सैलानियों ने गंगा मां की आरती उतारी और झील में दीपदान किया। इसके बाद शहरवासियों ने भी झील में दीपदान किया। इससे पहले कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य तथा अलगोजावादन की शानदार प्रस्तुतियां दी। साथ ही आदिवासी घेरापद मंडल, सवाई माधोपुर के प्रभु लाल मीणा, कैलाश, चंदू आदि द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, सीडीपीओ शाजदा बेगम, बूंदी महोत्सव समिति सदस्य पुरूषोत्तम पारीक, अशोक शर्मा तलवास, के.सी.वर्मा आदि मौजूद रहे।