जयपुर। ओलंपिक गोल्ड मेडेलिस्ट नीरज चोपड़ा ने आज एक और इतिहास रच दिया। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में
भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज पहले भारतीय खिलाडी बन गये हैं। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में ब्रोंज के साथ एथलेटिक्स में भारत को पहला मेडल दिलवाया था। नीजर ने फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका।
इससे पहले चोपड़ा ने ग्रुप ए क्वालिफिकेशन राउंड में पहला स्थान हासिल किया था। नीरज ने क्वालिफिकेशर रांउड मे 88.39 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, पीटर्स ने फाइनल में वह 90.46 मीटर दूर भाला फेंककर आगे निकल गए और गोल्ड पर कब्जा किया।
परिवार में जश्न का माहौल
नीरज ने एक बार फिर से देश का सिर गौरव से उंचा कर दिया। नीरज के मेडल जीतते ही हरियाणा और उनके परिवार में जश्न मनाना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। नीरज के दादाजी धर्म सिंह चोपडा ने कहा कि उनके मेडल जीतते ही परिवार की महिलाएं खुशी से नाचने लगी। उन्होंने कहा कि हमलोग गोल्ड की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हमलोग खुश हैं कि उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।"
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करके नीरज चोपडा को बधाई दी। प्रधान मंत्री ने लिखा, हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि!#WorldChampionships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपडा को शुभकामनाएं. यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।