नगरपालिका के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर
शाहपुरा न्यूज़ - शाहपुरा तहसील के नवनियुक्त तहसीलदार महेश चंद ओला का मंगलवार को नगर पालिका के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडोवरा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साफा, गुलदस्ता व मिठाई खिलाकर भव्य सम्मान किया। इस दौरान तहसीलदार महेश चंद ओला ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश मंडोवरा, पार्षद पुनीत कुमार भगेरिया, पूर्व पार्षद मालीराम सैनी, पार्षद अनिल कुमार नरवल, समाजसेवी मनीष कुमार सैनी ने कहां की जब भी प्रशासन को किसी कार्य के लिए आम जनता की आवश्यकता पड़ेगी तो हमेशा कार्यकर्ता तैयार रहेंगे और हमेशा प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे। इस दौरान वार्ड अध्यक्ष गोवर्धन लाल सैनी, भामाशाह कालूराम सैनी, छितर पटेल, शाहपुरा युवा विकास मंच के महासचिव दिनेश रोलानिया, किसान परिषद के जिला महामंत्री अर्जुन लाल रोलानिया, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष सीताराम मेहरा, कांग्रेस के नगर महासचिव हनीफ खान, मोहनलाल सहवाग, सुरेश धोबी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।