'नो बॉल' विवाद दिल्ली कैपिटल्स को पडा भारी, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और कोच को भुगतना पडेगा अंजाम

जयपुर। शुक्रवार शाम दिल्ली कैपिलटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गये मैच के दौरान नो बॉल को लेकर हुआ विवाद दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ गया है। आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सहायक कोच प्रवीण आमरे पर 1 मैच का प्रतिबंध दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

शनिवार को जारी की गई एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली कप्तान पंत को आईपीएल के आचार सहिंता के आर्टिकल 2.7 के तहत दोषी पाया गया है। इस कारण उन पर मैच फीच का 100 जुर्माना लगाया गया है। पंत ने अपनी सजा भी स्वीकार कर ली है। वहीं, गया कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स पंत के साथी और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ठाकुर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 2 का अपराध स्वीकार किया और मंजूरी स्वीकार कर ली।

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस अपराध के लिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगा है। आमरे ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 2 का अपराध स्वीकार किया और सजा को स्वीकार कर लिया।

बता दें कि शुक्रवार को मैच के अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को 223 रनों का पीछा करते हुए जीत के लिए 36 रनों की जरूरत थी। ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने फुल टॉस फेंका और रोवमैन पॉवेल ने छक्का लगाया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स खेमे को लगा कि यह नो बॉल है और खिलाड़ी डगआउट से इशारा करने लगे।

इसके तुरंत बाद पंत को दो बल्लेबाजों पॉवेल और कुलदीप यादव को मैदान से बाहर आने के लिए इशारा करते देखा गया। इसके बाद आमरे मैदान पर उतरे और मैदानी अंपायर नितिन मेनन से बात की। जब आमरे मेनन से बात कर रहे थे, राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर पंत के साथ बात करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स डगआउट की ओर चल पड़े।