जयपुर। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड ने टी 20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के खेलने का अंदाज ही बदल दिया है। पिछले कुछ दिनों से टीम जिस तरह से टी 20 में शुरू से लेकर आखिरी ओवर तक अटैकिंग रवैया अपना रही है शायद ही पहले कभी देखने को मिला हैं। पिछले दो टी 20 मुकाबालों में इंग्लैण्ड के खिलाफ भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रमक रवैया अपनाया है।
इस रणनीति को देखकर लगता है कि कोच और कप्तान चाहते हैं कि चाहे विकेट गिरे लेकिन स्ट्राइक रेट 150 से कम नहीं होना चाहिए। ऐसे में साफ नजर आता है कि अब बल्लेबाजों को अपनी स्ट्राइक रेट पर ध्यान देना होगा। अगर कोई बल्लेबाज 130 की स्ट्राइक रेट से 80 रन भी बनाता है तो उसे अच्छी पारी नहीं कहा जायेगा।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखाया रवैया
भारत ने ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अब तक 4 मैच खेले हैं। और इन सभी मैचों में देखने को मिला है कि टॉप आर्डर में टीम इंडिया ने बदल बदलकर 12 बल्लेबाज आजमाए और सभी स्ट्राइक रेट 160 से उपर रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने 162 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दीपक हुड्डा ने 179, संजू सैमसन ने 183 और सूर्यकुमार यादव ने 191 के स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है।
खतरे में विराट का टी 20 कैरियर
बल्ले से लगातार फ्लॉफ हो रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली के अब टी 20 कैरियर पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। विराट इंग्लैण्ड के खिलाफ मात्र 1 एक रन बनाकर आउट हो गये। वहीं विराट का स्ट्राइक रेट भी टी में ज्यादा बेहतर नहीं है। और ऐसे समय में कई युवा बल्लेबाज टीम इंडिया में स्थाई जगह बनाने के लिए अपना दावा पेश कर रहे हैं।