Kota: कोटा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य तीव्रता से प्रारम्भ*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 18 फरवरी। कोटा-बीना 302.60 किलोमीटर सेक्शन का दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है इस सेक्शन का अंतरिम दोहरीकरण कार्य सोगरिया एवं कोटा के मध्य 1.32 किलोमीटर का किया गया जिसका निरिक्षण इस माह के विगत 01 फरवरी को मध्यवृत्त के रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा द्वारा किया गया इसी क्रम में इस खंण्ड के दोहरीकरण रेल लाइन को सिग्नल के साथ जोड़ने के लिए कोटा एवं सोगरिया स्टेशन पर 03 दिवसीय नान इंटरलाकिंग कार्य दिनांक 18 फरवरी से शुरू किया गया है जिसके लिए इस मार्ग से होकर जाने वाली एक दर्जन जोड़ी से अधिक गाडियों को पूर्ण निरस्त, लगभग 06 जोड़ी गाडियों को आंशिक निरस्त एवं 06 जोड़ी गाडियों को कोटा के बजाय केशोरीराय पाटन/सोगरिया होकर चलाया जा रहा है।
शनिवार, 18 फरवरी को सुबह 11:50 बजे से ब्लॉक लेकर कार्य प्रारम्भ किया गया इस इंटरलाकिंग का कार्य मंडल के परिचालन, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूर संचार, विद्युत (टीआरडी) विभाग के विभागाध्यक्ष अधिकारियों के समन्वय से रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबन्धक के नेतृत्व में यह काम किया जा रहा है। इंटरलाकिंग कार्य के दौरान आर.आर.आई के वर्तमान पैनल को मोडिफाइड किया जा रहा है जिससे पैनल से कांटे को परिचालित किया सके । नान इंटरलाकिंग कार्य में कांटे को क्लैम्प कर संचालन किया जा रहा है ।
नान इंटरलाकिंग कार्य के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा सतत निगरानी की जारी रही जिससे संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य सम्पन्न हो सके । वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन द्वारा मौके पर कार्यस्थल का दौरा कर जायजा लिया एवं संरक्षापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया । इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर इस खण्ड पर रेल यातायात सुगम हो जाएगा एवं कोटा-बीना सेक्शन में गाडियों की क्षमता में वृद्धि होगी । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे । यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है ।