अब 2 जुलाई को जयपुर में आदिवासी मीणा महापंचायत
अब 2 जुलाई को जयपुर में आदिवासी मीणा महापंचायत
सीकर झुंझुनू चूरू में तैयारियां शुरू कल से बाटेंगे पीले चावल
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी ।
प्रदेश में राजपूत ब्राह्मण यादव योगी सैनी समाज के सम्मेलनों के बाद अब 2 जुलाई को जयपुर के दशहरा मैदान विद्याधर नगर स्टेडियम में जनजाति समाज आदिवासी मीणा महापंचायत करने जा रहा है । आदिवासी श्री मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि रविवार को जयपुर के पिक सिटी प्रेस क्लब में पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त एल.आर मीणा की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया ।किशोरपुरा ने बताया कि समाज की 14 सूत्री मांगों के समर्थन में यह महापंचायत की जा रही है । महापंचायत में सभी सामाजिक संगठनों,राजनेताओं, रिटायर्ड अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से लेकर गांव और ढाणी के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति से भी सम्पर्क किया जा रहा है। महापंचायत को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है जल्द ही समाज के छात्रावासों धर्मशालाओ व समाज के बाहुल्य गांवो में मीटिंग बुलाई जाएगी । मीणा ने साफ तौर पर कहा कि महापंचायत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है आपकी अपनी हैं इसमें आप सभी आत्मीयता से भरपूर सहयोग दें ।