जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका टीम के एक बल्लेबाज ने एक ओवर में 6 छक्के ठोक दिये। इस बल्लेजबाज का नाम है— जसकरण मल्होत्रा । जसकरण मल्होत्रा यह कारनाम करने वाले चौथे खिलाडी बन गये हैं। अब वे एक ओवर में छ: छक्के मारने वाले खिलाडियों के क्लब में शामिल हो गये हैं। जिमसें युवराज सिंह, हर्शल गिब्स और कीरोन पोलार्ड पहले से मौजूद हैं। जसकरण मल्होत्रा ने गुरुवार को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ ये कारनामा किया। जसकरण मल्होत्रा ने न्यू गिनी के गौड़ी टोका एक ओवर में छह छक्के मारे। पारी के आखिरी ओवर का सामना करते हुए जसकरण ने गेंद को मैदान के सभी हिस्सों में मारा। अंतिम ओवर की शुरुआत लॉन्ग ऑन पर एक बड़ी हिट के साथ की और इसके बाद सभी गेंदों पर छक्के जड़ दिये।
🏏WATCH! 6⃣6⃣6⃣6⃣6⃣6⃣
— USA Cricket (@usacricket) September 9, 2021
Jaskaran Malhotra makes history in Oman becoming just the 4th international cricketer after @hershybru @YUVSTRONG12 and @KieronPollard55 to hit 6⃣ x 6⃣'s in an over in his record-breaking innings of 1️⃣7️⃣3️⃣* vs Papua New Guinea today#WeAreUSACricket🇺🇸 pic.twitter.com/eZrMM9PLFS
50 ओवर के क्रिकेट में यह दूसरा मौका है जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के लगाए हों। गिब्स ने 2007 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था जबकि युवराज और पोलार्ड ने टी20ई क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इस मैच में, यूएसए ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 271 रनों का कुल स्कोर किया, जिसमें जसकरण ने नाबाद शतक (173) बनाया। जीत के लिए 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की टीम 37.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई।
अभिषेक पाराडकर यूएसए के लिए गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने नौ ओवरों में 26 रन देकर चार विकेट लिए।