ब्लॉक स्तर पर पोषण पखवाड़ा मनाया गया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 28 मार्च।    कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बाल विकास उपनिदेशक  मालविका त्यागी एवं  सीडीपीओ  साजदा खान मौजूद रही पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किए गए मालविका त्यागी एवं साजदा खान द्वारा उपस्थित  आंगनबाड़ी परिवार को पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई  गर्भवती महिला की गोदभराई  की गई  एवं अन्नप्राशन दिया गया इस दौरान आंगनबाड़ी सुपरवाइजर उषा  शर्मा अनीता शर्मा सुशीला मीणा  ज्योति गोडसे लीला पंचोली भी मौजूद रही तथा  उन्होंने पोषण कार्यक्रम के बारे में  विस्तृत जानकारी प्रदान की आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं को साड़ियां वितरित की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता   निशा तिवारी निरंजना तिवारी आशा कवर बिना पराशर विनीता मिश्रा मोनिका आदि कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया इस धर्म के अंतर्गत कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण व्यंजनों की   प्रदर्शनी भी लगाई गई