Bundi: अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा बूंदी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 9 अप्रैल। अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा बूंदी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अंबेडकर भवन कुम्भा स्टेडियम बूंदी में संपन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है ,दहेज प्रथा, बाल विवाह प्रथा अन्य सामाजिक कुरीतियां का खात्मा करना होगा राजनीतिक क्षेत्र में समाज काफी पिछड़ा हुआ है तो हमे जागरूक होना पड़ेगा आज नवगठित जिला कार्यकारिणी की शपथ दिलाई साथ में बूंदी जिले की सभी तहसीलों एवं नगर अध्यक्ष को भी शपथ महासभा के उपाध्यक्ष बाबूलाल ने दिलाई प्रारंभ में स्वामी ज्ञान स्वरूप जी महाराज, आत्माराम जी लक्ष्य ,डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की महासभा के जिला अध्यक्ष प्रभु लाल रेगर ने स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ नरेश जाटोलिया ने सामाजिक विकास व शिक्षा की बात की विशिष्ट अतिथि डॉ अमर सिंह सोकरिया ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र पर चलने तथा 14 अप्रैल 2023 को बूंदी में डॉक्टर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को रैली व जयंती समारोह में अधिक से अधिक भाग लेने का अनुरोध किया समारोह में महासभा के कोटा जिला अध्यक्ष जग्गू राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तगाया ,उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा, बाबूलाल आलोरिया ,किशनलाल वर्मा, नंद लाल वर्मा, युवा महासभा के जिला अध्यक्ष बरधी लाल रेगर, पार्षद हेमंत वर्मा, डॉ डीएल सर, जसवंत वर्मा,रामनारायण मेवलिया,सुरेश वर्मा,प्रभु लाल वर्मा,तहसील अध्यक्ष राजेंद्र खमोकरिया , भेरू प्रकाश वर्मा,सोहन लाल तहसीवाल,शोजीलाल महाराज,सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट,रतन लाल रेगर ,चंद्रमोहन पलिया ,सीताराम आलोरिया, मोहन लाल थलेटिया,किशन गोपाल रैगर,किशन गोपाल वर्मा लाखेरी,गोपीलाल चंदोलिया,गोपाल लाल वर्मा , रामप्रकाश नरानीया ,मोहन लाल रैगर,सुनीता रैगर आदि मौजूद थे।