पार्श्वनाथ स्वामी के जयन्ती पर निर्माणाधीन जैन तीर्थ पर भाया दम्पत्ति ने की पूजा अर्चना विष्व षांति की मंगल कामना की

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां 29 दिसम्बर। भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी के पोष दशमी पर जयन्ती अवसर पर भाया दम्पत्ति द्वारा निर्माणाधीन श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम ग्राम बमूलिया पहुंचकर पूजा अर्चना की गई।
चन्द्रप्रभू मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत ने बताया कि निर्माणाधीन जैन पोष दशमी के अवसर पर श्री गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट द्वारा कोटा रोड स्थित ग्राम बमूलिया में श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
आज पोष दशमी को भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी के जयन्ती अवसर पर राज्य के खान, पेट्रोलिय एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा जिला प्रमुख एवं श्री गुणवर्धन शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा निर्माणाधीन जैन तीर्थ स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया तथा भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की ईश्वर से कामना की गई।
इस दौरान कोषाध्यक्ष गौत्तम बोरडिया, सह मंत्री ललित श्रीमाल, विपुल श्रीमाल, अंकित बोरडिया, श्रीसंघ भी साथ में रहा। मंदिर के राजेश पुजारी द्वारा पूजा कार्य सम्पन्न करवाया गया।