बूंदी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर भरत शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ का सम्मान किया
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
भरत शर्मा महंगाई राहत शिविरों का गांव गांव घर घर कर रहे ही प्रचार प्रसार
बूंदी 3मई। जन जन के हृदय सम्राट, पांच दशक से राजस्थान की राजनीति के प्रमुख स्तंभ, गांधीवादी नेता, जननायक, राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भरत शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भरत शर्मा ने अपनी टीम के साथ जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सेन, उपसभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लटूर भाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश जैन, कमला पटवा, जफर भाई के घर जाकर उनको माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और महंगाई से राहत पाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाए जा रहे 10 कल्याणकारी योजनाओं के पंपलेट देकर उनसे निवेदन किया कि वह राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप में अपने व अपने परिवार का पंजीयन करवाएं और योजनाओं का लाभ ले, साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एवं जिला दूरसंचार समिति के पूर्व सदस्य पंकज रॉयल, जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला मुख्य संगठक महमूद अली, जिला संगठक सत्यनारायण सैनी, मोहित शर्मा आदि साथ रहे।