संवाददाता प्रभु सराधना गोनेर जयपुर
सरपंच संघ राजस्थान के आव्हान पर संपूर्ण राजस्थान की ग्राम पंचायतों पर तालाबंदी व कार्य बहिष्कार किया गया ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा में सरपंच संघ अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने ग्राम पंचायत की आज की मीटिंग का बहिष्कार करते हुए ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के साथ तालाबंदी की गई एवं मंत्री महोदय द्वारा नागौर में ग्राम पंचायतों पर हुए विकास कार्य नरेगा सहित 300 करोड़ रुपए की अनियमितता का आरोप लगाकर सरपंचों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई एवं ग्राम पंचायतों का 16 माह से बकाया नरेगा का सामग्री भुगतान एवं मेट कारीगर का भुगतान नहीं होने व मंत्री महोदय के साथ 21 मार्च को हुए समझौते की सभी मांगों पर आदेश जारी नहीं होने से राजस्थान के सरपंच नाराज हैं जिसे लेकर आज पूरे राजस्थान में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया गया पंचायत समिति सांगानेर की सभी 31 ग्राम पंचायतों में तालाबंदी की गई