रानीपुरा (बूंदी)9 फरवरी, रानीपुरा निवासी भाजपा पदाधिकारी तेजवीर सिंह चौधरी के पिता सेवानिवृत्त अध्यापक उम्मेद सिंह बेनीवाल के निधन हो जाने पर गुरुवार को पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी एवं जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने रानीपुरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व कृषि मंत्री एवं जिला प्रमुख ने भाजपा पदाधिकारी चौधरी के पिता के निधन हो जाने पर रानीपुरा पहुंचकर बेनीवाल के चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिलाकर ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि बेनीवाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके चलते उनका निधन हो गया था। इस दौरान परिजन बिंटू चौधरी, मनदीप चौधरी, लक्ष्य प्रताप, भानू प्रताप , सहित भाजपा कार्यकर्ता भंवरलाल जांगिड़, पंकज नागर, पंकज जांगिड़, आदि मौजूद रहे।