Bundi: जिला कलक्टर के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने लिया फसल खराबे का जायजा’
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 9 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर गुरूवार को जिले के उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों ने उनके क्षेत्र में बरसात से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने फसल खराबे को लेकर किसानों से बातचीत की। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन स्थानों पर फसल खराब हुई है उसका सर्वे शीघ्र शुरू करवाया जावे, ताकि बीमा योजना के माध्यम से किसानों को त्वरित राहत दी जा सके। उपखण्ड अधिकारी बूंदी सोहनलाल ने बूंदी उपखण्ड क्षेत्र के सिलोर, नमाना, उपखण्ड अधिकारी हिण्डोली राहुल कुमार मल्होत्रा व तहसीलदार हिण्डोली असगर अली ने खेरखटा, बसोली, डाटूंदा, बंदा का खेडा, मरडिया एवं केशवरायपाटन उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना ने रडी, चडी तथा उपखण्ड अधिकारी नैनवां शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने जजावर, सीसोला,खानपुरा, तहसीलदार नैनवां महेश चन्द्र शर्मा ने फुलेता, देई, जैतपुर, तलवास, नंदगांव, आंतरदा, करवर, अरियाली सहण, बसोली गांवों तथा तालेडा तहसीलदार रामलाल मीणा ने बाजड, देलूंदा,बडूंदा , तहसीलदार केशवरायाटन प्रीतम मीणा ने रडी, चडी हस्तिनापुर, काप्रेन का दौरा कर फसल खराबे का जायजा लिया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारियों ने फसल खराबे के संबंध में किसानों से बातचीत कर उनका दुख दर्द जाना। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों केअधिकारियों को निर्देश दिए कि मुआवजे की सभी प्रक्रियाएं अतिशीघ्र पूरी कर किसानों को राहत प्रदान करवाई जावे।