पुण्यतिथि के उपलक्ष में पीटीएन फाइनेंस बुजुर्ग गरीब लोगों को कंबल वितरण किए
विराटनगर न्यूज - राजस्थान गुर्जर महासभा के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख (जयपुर) प्रेरणापुंज, आदरणीय स्व. रामगोपाल गार्ड की पुण्यतिथि पर पीटीएन फाइनेंस ने शुक्रवार को दौसा रोड़ मनोहरपुर में बुजुर्ग गरीब लोगों को कंबल वितरण किए। इस दौरान मदन सराधना, महेश गुर्जर, लालू यादव व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची गार्ड के द्वारा गार्ड साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कर्नल साहब को भी याद किया।
कार्यक्रम में पधारे किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बीएस बेनीवाल, जिला परिषद सदस्य शिवदान फागण, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, कल्याण गुरु पूर्व जिला पार्षद, फूलचंद बड़बड़वाल टोड़ी सरपंच, सुल्तान फामड़ा, नंदलाल, शिवपाल वार्ड पार्षद, अमन खटाना, मेघराज यादव, महेश याद, मुकेश कसाना, रामकरण, रामचंचल शर्मा, विक्रम सामोता, राहुल, दिनेश पोसवाल, विक्रम फागणा, उमेद यादव लाइब्रेरी के सभी युवा साथी सहित कई सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।