रानीपुरा: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया।

संवाददाता लोकेश कुमार गुर्जर
रानीपुरा बूंदी

रानीपुरा(बूंदी) 6 अप्रैल। कस्बे  में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बावड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड के पाठ किए। कार्यकर्ता महावीर प्रसाद तिवाड़ी, दबलाना प्रखंड अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में बावड़ी के बालाजी के चोला चढ़ाकर धूप, दीप, नैवेद्य, से विशेष पूजा अर्चना करने के बाद बाहर से आए हुए धर्म प्रेमियों का तिलक माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। धर्म प्रेमियों ने साज बाज से स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। जिसके बाद मंदिर में बालाजी की भव्य आरती की। मंदिर परिसर भगवान राम, बजरंगबली हनुमान जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंत्र पुष्पांजलि के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व कृषि उपज मंडी सदस्य महावीर गुर्जर, महावीर प्रसाद तिवाड़ी, विक्रम जांगिड़, विकास जांगिड़, राजेंद्र सोलंकी, राधेश्याम जांगिड़ ,भंवरलाल जांगिड़, पंकज जांगिड़ सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कई कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।