बूंदी: श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर होली महोत्सव पर सैकड़ों लोगों ने भगवान सहित आपस में केसर सुगंधित गुलाल पुष्प से होली परंपरागत रूप से मनाई
बूंदी 4 मार्च। श्री चारभुजा विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन 5:00 बजे से ही भजन कीर्तन चल रहे हैं पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने श्री चारभुजा को होली महोत्सव पर श्रद्धालु भक्तजनों एवं जन जन के संग होली खेलने की गरज से श्रृंगार किया| उनके वस्त्र भी इसी दृष्टि से पहनाऐ पुष्प एवं पत्तों से उनका श्रृंगार किया उनके मोर मुकुट बंशी का आकर्षण अलग ही नजर आ रहा था| सबसे पहले पुजारी ने उन पर गुलेल व केसर डालकर रंगों में रंग दिया उसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के संग होली मिलन मंगला आरती के साथ ही लोग भाव विभोर होकर फाग उत्सव का आनंद लिया और श्री चारभुजा के जय कारे ढोलक मजीरा शंख झालर की थाप पर लगा रहे थे समाजसेवी विनोद न्याति, शिक्षाविद बसंत दाधीच, लालचंद विजयवर्गीय, सुरेश पारीक ,कौशल शर्मा, गिर्राज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, रवि गुर्जर सहित श्रद्धालु भक्तजनों ने चारभुजा के साथ होली खेलने के बाद प्रसाद भी ग्रहण किया एवं आपस में होली का राम-राम करते हुए आपस में एक दूसरे का अभिवादन किया कल रविवार को भक्तों की ओर से जसवंतगढ़ से विशेष रूप से निर्मित कराई मिठाई वितरित की जावेगी श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर यह क्रम शयन आरती होने के पश्चात रात्रि 9:00 बजे तक रहता है|