नीमकाथाना एसपी के आदेश पर डा.सुमन मीणा को बनाया गया महिला सुरक्षा सखियों का काॅर्डिनेटर

उदयपुरवाटी l हर वर्ग में चाहे व सामाजिक हो या धार्मिक तथा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर पद पर कार्यरत वरिष्ठ दंत चिकित्सक डां.सुमन मीणा को उदयपुरवाटी का काॅर्डिनेटर बनाया गया है l एसपी के आदेश पर उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल के आदेश में लिखा है की महिला सुरक्षा सखी के रूप में आपने उदयपुरवाटी क्षेत्र मे बहुत अच्छा कार्य किया है l विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान जागरूकता के क्रम में उदयपुरवाटी विधानसभा के लिए काॅर्डिनेटर नियुक्त की गई है l महिला सुरक्षा सखी ,आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,राजीविका व अन्य महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए कहा है l इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने डां.सुमन मीणा को बधाई दी है.