उदयपुरवाटी l
नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के जिला युवा अधिकारी मधु जी यादव के निर्देसानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयसेविका सुनिता स्वामी ने आज उदयपुरवाटी ब्लॉक में डोकानिया टाउन हाऊस परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी रामसिंह राजावत, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश भूपेश , विशिष्ट अतिथि डॉ संतोष सिरोही , संजय जांगिड़, अमित कछावा रहे । मुख्य अतिथि के वक्तव्य के रूप में संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी राजावत ने कहा की जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को महिलाओं एवं पुरुषो को अपना ना चाहिए विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे डॉमुकेश भूपेश , डॉ संतोष ने सभी को परिवार नियोजन के संसाधन अपनाने के लिए जागरूक किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ सुमन मीणा ने नेहरू युवा केंद्र झुंझुनूं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का आभार प्रकट किया की उनके द्वारा इस प्रकार के सार्थक सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। तथा डां.सुमन मीणा ने जनसंख्या वृद्धि की समस्या एवम परिवार नियोजन के अस्थाई साधन एव महीला ओर पुरुष नसबंदी के बारे मे विस्तार से बताया । मंच संचालन मोतीलाल सैनी ने किया कार्यक्रम प्रभारी सुनिता स्वामी ने सभी अतिथियों और आशाओं, एएनएम, बालिकाओं का आभार प्रकट किया। श्री शक्ति सोम महिला मण्डल उदयपुरवाटी की बालिकाओं ने नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए संदेश दिया जिसमे करिश्मा, पलक, दिव्या, मंजू, आरती, सुमन, एएनएम एव आशा मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और सभी बालिका प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
सुमेर सिंह राव