Kota: कोटा, सवाई माधोपुर एवं भरतपुर होकर एक वन वे स्पेशल ट्रेन का संचालन
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 02 मार्च । रेल प्रशासन द्वारा होली के त्योहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी सं 09001 वड़ोदरा से हजरत निजामुद्दीन वन वे स्पेशल ट्रेन कोटा, सवाई माधोपुर एवं भरतपुर चलाने का निर्णय लिया गया है । इस गाड़ी में वातानुकूलित ट्री टियर 01 कोच, वातानुकूलित टू टियर 01 कोच, स्लीपर 18 कोच तथा 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे।
गाड़ी सं 09001 वड़ोदरा से हजरत निजामुद्दीन वन वे स्पेशल ट्रेन शुक्रवार, दिनांक 03 मार्च को शाम 06:55 बजे वड़ोदरा से चलेगी जो मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर एवं भरतपुर स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी । इस गाड़ी का कोटा में आगमन समय शनिवार रात 02:05 बजे, सवाई माधोपुर में सुबह 03:18 बजे एवं भरतपुर में सुबह 05:38 बजे रहेगा।
गाड़ी के हाल्ट - यह गाड़ी वड़ोदरा से हजरत निजामुद्दीन के मध्य गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में होली के त्योहार में स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।