राष्ट्रीय लोक अदालत का का आयोजन

बूंदी, 9 मार्च। बून्दी जिले के न्यायालयों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर कर कुल 12 बंेच गठित करते हुए पक्षकारान् के मध्य समझाइश करवाकर आम जन को शीघ्र व सुलभ न्याय दिलवाने का प्रयास किया गया। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ  बालकृष्ण मिश्र, विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय, क्रम सं. 2, बूंदी द्वारा माॅं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम के शुभारम्भ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सुमन गुप्ता, जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत में स्थाई लोक अदालत एवं उपभोक्ता मामलों की बैंच की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार माहेश्वरी ने, संख्या 01 की अध्यक्षता बालकृष्ण मिश्र ने, बैंच संख्या 02 की अध्यक्षता सुमन गुप्ता ने, बैंच संख्या 03 की सृष्टि चौधरी ने, बैंच संख्या 04 की अध्यक्षता सलीम बदर ने, बंेच संख्या 05 की अध्यक्षता डिंपल जंडेल ने की। उक्त बैंचों के सदस्यों में कमलेश कुमार शर्मा सुश्री हिमांशी शर्मा, अमर सिंह राठौड़, महेन्द्र कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा अधिवक्तागण तथा अर्जुन लाल मीणा (तहसीलदार) ने अपनी भागीदारी निभाई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा न्यायिक कर्मचारीगण ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले में लंबित प्री-लिटिगेशन व न्यायालयों में लम्बित कुल 139938 मामलंे रेफर किये गये जिनमें से 119351 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल अवार्ड 83461015 पारित कर जनता को राहत पहुचाई गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अभिभाषक परिषद, बून्दी के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने उत्साह दिखाया।