Kota: *रेलवे चिकित्सालय में विश्व कैंसर दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान

प. म. रेल,कोटा 04 जनवरी,2023 विश्व कैंसर दिवस मण्डल रेलवे चिकित्सालय कोटा, उप मण्डल रेलवे चिकित्सालय गंगापुर सिटी एवं सभी स्वास्थ्य ईकाइयों में संगोष्ठि, प्रदर्शनी एवं पेम्पलेट वितरण के माध्यम से मनाया गया। इस क्रम में विश्व कैंसर दिवस पर मण्डल रेलवे चिकित्सालय कोटा के बहिरंग विभाग में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर  की अध्यक्षता में संगोष्ठि का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. इन्द्रजीत उराडिया ने कैंसर के प्रारम्भिक लक्षणो को पहचानने, उनके कारण, उनके बचाव एवं निदान पर प्रकाश डाला एवं इस वर्ष कि थीम Close The Care gap पर बोलते हुए बताया की जो कैंसर की देखभाल में जो असमानताऐं है उन्हें समझने और दूर करने की आवश्यकता है जिससे हर व्यक्ति को सही एवं समान इलाज मिल सके। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन गुप्ता ने बताया की हेल्दी लाईफ स्टाईल अपनाकर ही कैंसर को हराया जा सकता है।