उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम के वेंकटेश मंदिर परिसर में कल गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा l वेंकटेश मंदिर के श्री वेंकटेश पीठाधीश्वर महंत श्री अश्विनी दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l
सुमेर सिंह राव