Bundi: सामुदायिक जागृति को लेकर कार्यशाला का आयोजन
संवाददाता अशोक जायसवाल
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 16 फरवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हाल में गुरूवार को सामुदायिक गतिशीलता के अंतर्गत जिले की एसएमएससी एवं एसडीएमसी के सशक्तिकरण व सामुदायिक जागृति के लिए नगर परिषद सभापति मधु नुवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, एसएमसीसी व एसडीएमसी के अध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए नगर परिषद सभापति ने सभी राजकीय विद्यालय के विकास के लिए भामासाहो को प्रेरित करने के प्रयास की जरूरत बताई। कार्यशाला के संदर्भ प्रशिक्षक जुगराज सिंह सोलंकी एवं प्रधानाध्यापक चंडी सिंह रहे। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी, उदा लाल मेघवाल, एडी धनराज मीना, एपीसी दलीप सिंह गुर्जर, कार्यक्रम अधिकारी बद्री लाल शर्मा,सुनील कुमावत, मुकेश कुमार नागर एवं सहायक लेखाधिकारी डीएस मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एपीसी सुनीता कटारा ने किया।