बिरला स्कूल तरन तारन प्रतियोगिता का आयोजन
पिलानी बिरला स्कूल प्राचार्य धीरेंद्र सिंह तथा हेडमास्टर सुरेंद्र प्रकाश आनंद ने जिला स्तरीय तैराकी 48वी जूनियर, ओर 38वी सब जूनियर के विजेताओं का सर्टिफिकेट और पदक देकर सम्मान किया।
जिसमें छात्र 17 आयु वर्ग मैं देवांश कोचर, शशांक सांगवान, आदित्य, सुमित नाडिया , आशीष , आशीष कुमार, छात्र आयु वर्ग 14 मैं काव्य कुमार , प्रिंस, विभोर शर्मा , छात्र आयु वर्ग 12 मैं देवाशीष पंत तथा छात्रा आयु वर्ग 14 में विद्यालय की गोल्डन गर्ल अनुषा ने भाग लिया । विद्यालय के तैराकी कोच लाल साहब सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने 18 स्वर्ण तथा पांच रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया ओर विद्यालय के चार प्रतियोगियों ने राज्य स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया जो जयपुर मैं हुई थी। वहां भी सभी तैराको का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सभी तैराकों को विद्यालय की प्रार्थना सभा मे विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह से तथा हेडमास्टर सुरेंद्र प्रकाश आनंद एवम फिजिकल टीचर भृगु जी की उपस्थिति में सभी तैराकों को सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गई प्राचार्य ने भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन तथा विद्यालय के लिए ओर पदक जीतने के लिए सभी तैराकों को तथा शारिक शिक्षा विभाग को निरंतर प्रदर्शन के लिए तो प्रोत्साहित करते रहते है।