दलेलपुरा में शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस श्रधांजलि सभा का आयोजन

दलेलपुरा में शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस श्रधांजलि सभा का आयोजन

तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान व शहीद करतार सिंह को फूलमाल पहनकर दी श्रधांजलि

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील के गांव दलेलपुरा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शहीद करतार सिंह स्मारक पर श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रधांजलि सभा की शुरुआत तिरंगा झंडा फहरा कर तथा राष्ट्रगान के साथ हुई । राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने शहीद करतार सिंह की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की । इस अवसर पर शहीद करतार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दलेलपुरा के प्रधानाचार्य महावीर सिंह डूडी ने विजय दिवस के उपलक्ष में व शहीद करतार सिंह की गौरव गाथा का गुणगान किया । उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीद करतार सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे देश सेवा में समर्पित रहना चाहिए । इस अवसर पर शहीद करतार के परिजन, सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह तेतरवाल, प्रदेश भूतपूर्व सेनिक कल्याण समिति सचिव व समाजसेवी कैप्टन राम निवास ताखर, हवलदार मक्खन लाल ताखर, शीशराम जाखड़, नायबसूबेदार नारसिंह ताखर, सूबेदार रामनिवास ताखर, हवलदार जय सिंह ताखर सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक तथा नौजवान उपस्थित रहे । अंत में सभी ने भारत माता की जय वह शहीद करतार सिंह अमर रहे के साथ श्रधांजलि सभा को संपन्न किया ।