संवादाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चंवरा
निकटवर्ती गांव दीपपुरा में काटली नदी में स्थित खेल मैदान पर रविवार को प्रातः 11:15 बजे मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश सिंह शेखावत द्वारा , दीपपुरा एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। उद्घाटन मैच दलेलपुरा एवं भद्रकाली कालोटा के बीच खेला गया । उद्घाटन मैच में टॉस भद्रकाली कालोटा टीम ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया गया एवं दलेलपुरा टीम ने गेंदबाजी की।दलेलपुरा टीम ने मैच खेलते हुए भद्रकाली कालोटा टीम को 95 का स्कोर दिया गया।दलेलपुरा टीम ने मैच खेलते हुए 23 रन से जीतकर प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अपनी झोली में डाल लिया। इस मैच का मैन ऑफ दा मैच सुनील कुमार को दिया गया। इस प्रतियोगिता में 25 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 रुपए एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपयों का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में दीपपुरा ग्राम के क्रिकेट प्रेमी समस्त युवा सहयोग दे रहे हैं। इस मौके पर क्रिकेट खेल प्रेमी विशिष्ट अतिथि मुरली सिंह शेखावत , सुरेन्द्र कुमार सैनी,पूर्ण मल सैनी, सुरेश कटारिया, पटवारी अनिल कुमार स्वामी आदि खेल प्रेमी युवा व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे। फोटो संलन है।