Bundi: सुखजिंदर सिंह रंधावा के फोटो लगे होर्डिंग्स को हटाकर कचरा डिपो में फेंकने से रंधावा के हुए अपमान से आक्रोशित होकर सिक्ख समाज ने दिया ज्ञापन

बूंदी 10 अगस्त। शहर के मुख्य बाजारों में राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा द्वारा राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे होर्डिंग्स लगाए थे, जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राजस्थान के प्रभारी व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भी फोटो लगे हुए थे, इन होर्डिंग्स को 7 अगस्त 2023 को नगर परिषद सभापति व आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारियों ने बेतरतीब तरीके से फाड़ते हुए पोलो से हटा दिया और इन्हें कचरा डिपो (डंपिंग यार्ड) में फिकवा दिया, इससे सिख समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। नगर परिषद के इस कृत्य से नाराज होकर सिख समाज द्वारा नगर परिषद आयुक्त सहित इस कृत्य में लिप्त  कर्मचारियो व जिम्मेदार पदाधिकारियो को 5 दिन के अंदर निलंबित करने एवं उनके खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
नगर परिषद बूंदी के आयुक्त, कर्मचारियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों के इस कृत्य से राजस्थान के प्रभारी व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के हुए अपमान से आहत होकर ज्ञापन देने आए सिक्ख समाज के लोगों ने कहा कि राजस्थान के प्रभारी व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की छवि खराब करने की दुर्भावना से नगर परिषद आयुक्त, कर्मचारियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा होर्डिंग्स फाड़े है, इससे रंधावा का अपमान हुआ है, जो घोर निंदनीय है, जिससे सिक्ख समाज में रोष व्याप्त है, यदि इस कृत्य में लिप्त नगर परिषद के आयुक्त, दोषी कर्मचारियो व जिम्मेदार पदाधिकारी को 5 दिन में निलंबित नहीं किया गया, उनके खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो सिक्ख समाज  उग्र आंदोलन करेगा।
ज्ञापन देने वालों में  अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, धर्मजीत सिंह गुरदासपुरिया, जगजीत सिंह गुरदासपुरिया, महल सिंह, मनविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरजोत सिंह, इकबाल सिंह, सिमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, हरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, हरमन सिंह, बलजीत सिंह, दलजीत सिंह आदि शामिल रहे।