पचलंगी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पचलंगी की राकेश 666 ग्रुप टीम ने 3 विकेट से जीता
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग 2022 -23 के प्रथम चरण के पांचवें दिन सोमवार को पंचायत स्तर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पचलगी के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पचलंगी ,झडाया नगर, काटलुपुरा आदि गांवो की 8 टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। समाजसेवी अशोक दास स्वामी ने बताया कि फाइनल मुकाबला पचलंगी की बालाजी क्रिकेट क्लब व पचलंगी की राकेश 666 ग्रुप टीम के बीच खेला गया। जिसमें बालाजी क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ औवर में 36 रन बनाए। जवाब में राकेश 666 ग्रुप की टीम ने पांच औवर में 3 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच राकेश सैनी ने जीता। कार्यक्रम में शिवम गुढा, हिमालय गुढ़ा, साहिल गुढा, रविंद्र सिंह आदि ने विजेता टीम को 2100रू व उपविजेता टीम को 1100रू ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। क्रिकेट मैच में पचलंगी भागवत कथा के कार्यक्रम में आए राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पहुंच कर खिलाड़ियों से मिले। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री गुढा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कप्तान राहुल स्वामी, अमित तंवर, रोहिताश सैनी, शंकर लाल सैनी, मनजीत वर्मा, राकेश मीणा, तेजपाल सैनी, विजेश सैनी, पंकज स्वामी, अजय स्वामी सहित सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद थे।