जयपुर। एशिया कप 2022 में सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से होने वाला है। पाकिस्तान सुपर का पहला मैच भारत से जीत चुका है। अगर पाकिस्तान आज का मैच जीतता है तो उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जायेगी। अफगानिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति है क्योंकि वह हार के साथ फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह मैच शारजाह में शाम 7.30 बजे खेला जायेगा।
मौसम एवं पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो यह पिच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 80 प्रतिशत जीत मिली है। वहीं, पहली पारी का औसत स्कोर 160 रहा है। हालांकि पिछले दो मैचों में यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 170 प्लस रन बनाए हैं । स्पिनर्स यहां बेहद प्रभावी साबित होते हैं। पिछले एक साल में यहां खेले गए टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पहले मौसम की बात की जाए तो इस मैदान पर तापमान 30 डिग्री से ज्यादा बना रहेगा। गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है ।
बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक महज दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीयमैच खेले गए हैं । इन दोनों मैचों में पाक टीम को जीत हासिल हुई है । इस बार भी पाक टीम बेहद मजबूत नजर आ ही है । टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा संतुलन है। पाकिस्तान ने पिछले मैच में भारत को मात दी और ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान अब अफगानिस्तान के खिलाफ लय को कायम रखना चाहेगी। वैसे अफगानिस्तान को पिचले मैच में श्रीलंका के खिलाफ भले हार मिली होंए लेकिन टीम में कई मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था।
टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: हजरतुल्ला ज़ाजई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जारदान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन उल हक़, मुजीबउर रहमान, फजलहक़ फारूकी
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदील शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन