पाकिस्तान क्रिकेट कप्तान बाबर आजम हुए ट्रोल का शिकार, जानें क्या रही वजह

जयपुर। वनडे और टी 20 के नंबर वन बल्लेाबज पाकिस्तान क्रिकेट कप्तान बाबर आजम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। बाबर हर रोज लगातार नये रिकॉर्ड बन रहे हैं। और निस्संदेह मौजूदा फॉर्म में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।
निःसंदेह वह क्रिकेट के दीवाने पाकिस्तानी प्रशंसकों के प्रिय हैं लेकिन बाबर जैसा बड़ा सितारा भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से अछूता नहीं है। दरअसल बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों शेयर की थी जिसमें कुछ प्रशंसकों को लगा कि बाबर ने कुछ किलो वजन बढ़ा लिया हैं। इसी बात को लेकर बाबर को ट्रोल कर दिया।

एक यूजर ने बाबर के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अगर आप 36 या 37 वर्ष तक तक खेलना चाहते हैं तो फिटनेस पर ज्यादा काम करें" वहीं एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, "कि भाई पेट बहार आ रहा है इसे कम करो कहीं रोहित शर्मा मत बन जाना।" वहीं एक ने लिखा, "भाई फिटनेस पर फोकस करन बाकी बाकी आप फेवरेट हैं लव यू किंग"

बता दें कि बाबर आज़म आगामी एशिया कप में पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे जहां टीम 28 अगस्त को एक ब्लॉकबस्टर मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ भिड़ेगी। यदि दोनों टीमें आगे बढ़ती हैं तो उनके पास टूर्नामेंट के दौरान कम से कम दो बार और भिड़ने का मौका होता है।