जयपुर। तीसरे टेस्ट में भारत की एक पारी और 76 रनों से हार के बाद कोहली आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इसका कारण इंग्लैण्ड दौरे पर कोहली का रन नहीं बनाना है। इस बात को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट अपने एक वीडियो में कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सकारात्मक मानसिकता में वापसी करने के लिए बड़ी पारियां खेलनी होंगी। भारत को अगला मैच जीतने के लिए कमर कसनी होगी। अगर भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रन नहीं बनायेंगे तो भारत के लिए अगले मैचों में मुश्किल होने वाली है।
इंग्लैंड में कोहली की परेशानियों पर बोलते हुए बट ने कहा कि भारतीय कप्तान में एकाग्रता की कमी है। जब वह फॉर्म में थे, कोहली शतक के बाद शतक बना रहे थे। लेनिक अब उनका ऑफ-टाइम उम्मीद से ज्यादा लंबा हो गया है लेकिन वह हमेशा की तरह आक्रामक रहे हैं। कोहली अच्छे दिख रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं उनमें एकाग्रता की कमी है, यही वजह है कि वह ऑफ स्टंप के बाहर उन गेंदों का पीछा कर रहे हैं. आमतौर पर कोहली के साथ ऐसा नहीं होता है। लेकिन इस श्रृंखला में उन्हें हर बार इसी तरह से आउट किया गया है।
सलमान बट ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि भारत के पास अनुभवी खिलाडी हैं जो अभी तक अपनी क्षमता के अनुसार रन नहीं बना पाये हैं। और जब तक वे रन नहीं बनायेंगे भारत कम्फर्ट जोन में नहीं होगा। रहाणे और पुजारा को लेकर बट ने कहा कि वे कुछ रन बनाये हैं लेकिन अभी तक बड़ी पारी नहीं खेली है। रोहित शर्मा की बात करते हुए बट ने कहा कि रोहित शर्मा शानदार दिख रहे हैं और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। हालांकि, उनके पास 150-200 रन बनाने की क्षमता है, लेकिन वे अभी तक ऐसा नहीं कर पाये हैं। और जब तक ये सीनियर खिलाड़ी बड़ी पारियां नहीं खेलेंगे, भारत संघर्ष करता रहेगा।