पेपर लीक मास्टरमाइंड सारण के घर चलेगा बुलडोजर!, करोडो रूपये का है आलीशान मकान

जयपुर। राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती पीपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के आलीशान घर पर आज शाम 5 बजे बाद बुल्डोजर चल सकता है। अवैध निर्माण हेतु जेडीए ने घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। ओरापी की तरफ से अगर आज शाम पांच बजे तक कोई जबाव नहीं दिया जाता है तो कोरोडों की संपत्ति से बने आलीशान मकान पर बुल्डोजर चलना तय है।  गुरुवार सुबह जेडीए ने लीगल नोटिस जारी कर दिया और आज शाम 5 बजे तक मकान खाली करने का निर्देश दिया है।

जेडीए के मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक रघुवीर सैनी ने  जानकारी देते हुए बताया कि  कि भूपेंद्र सारण का घर  अजमेर रोड, रजनी विहार  में स्थित है जोकि  जेडीए की ओर से जारी इस प्लॉट के साइट प्लान में कम से कम 15 फीट में फ्रंट और 8.3 फीट में बैक स्पेस छोड़ना जरूरी है।   फिलहाल यह नहीं छोड़ा गया है। जांच में सामने आया था कि करीब 28 बाई 46 फीट के प्लॉट पर जीरो सेटबैक बना है।

सैनी के मुताबिक सारण का यह प्लाट जेडीए अप्रूव्ड है लेकिन  मकान के आगे 4 फीट का रैंप और अन्य निर्माण करके सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। जेडीए के नियमानुसार  भवन मालिक को साइट प्लान के मुताबिक 8 मीटर हाइट तक निर्माण करने की अनुमति है। ले​किन सारण ने बिना जेडीए की अनु​मति के  8 मीटर से ज्यादा निर्माण करते हुए बिना अनुमति 2 मंजिल ज्यादा बना ली। अब जेडीए इस अतिरिक्त और अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने जा रहा है। 
वहीं, इसी पेपर लीक के  दूसरे आरोपी मा जेडीए की एक दूसरी टीम पेपर लीक मामले के दूसरे मास्टरमाइंड सुरेश ढाका के यहां भी 10 जनवरी को पहुंची थी। हालांकि यहां जेडीए को कोई अवैध निर्माण नहीं पाया गया।