बूंदी : कल सेहोगी परशुराम डे नाइट क्रिकेट लीग*

बूंदी: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के सप्त दिवसीय कार्यक्रमो के अंतर्गत कल दिनांक 16 अप्रैल 2023 से  श्री  परशुराम जयंती महोत्सव क्रिकेट लीग की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में प्रातः 7 बजे से होगी।
जिसमें खेल प्रभारी मंथन पंचोली शारारिक शिक्षक आशीष शर्मा पीयूष शर्मा ने बताया की क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीम भाग लेगी मैच विद्यालय के दोनो खेल मैदान  में निर्धारित मापदंड के अनुसार लंबाई चौड़ाई नापकर पिच तैयार किया। फाइनल - सेमीफाइनल मैच भी इसी दिन मध्यरात्री तक दुधिया रोशनी की लगी लाईट में खेले जाएंगे। यह जानकारी प्रेस को प्रवक्ता  नूतन तिवारी ने दी