परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को हदयाश की बीमारी के लिए 11,000 रूपये भेंट किए
भरतपुर, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पंडित बाबूलाल कटारा जरीला रुदावल भरतपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना सुनील पीढ़ी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पचौरी कनावर एवं तत्व वेद सहरिया ब्रह्मबाद एवं मनोज तिवारी और तहसील अध्यक्ष परशुराम सेना शंभू पाराशर ब्रह्मवाद कपिल पचौरी एडवोकेट रुदावल एवं जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण कटारा सिरौद और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पराशर ब्रह्मवाद जिले की परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिक्षक मृदुल कच्छावा को हृदयाश बच्चे की बीमारी के लिए 11,000 रुपए भेंट किए और भगवान से बच्चे के स्वस्थ होने की कामना की और परशुराम टीम लगातार सहयोग के लिए सभी ब्राह्मण और सभी लोगों से आग्रह करती है कि इस बच्चे की खातिर थोड़ा-थोड़ा सभी सहयोग करेंगे, तो इस बच्चे का जरूर भला होगा और आपका भी भला होगा।
कृपा करके जो भी समर्थ लायक है सभी सहयोग करेंगे । उन्हें आशा नहीं पूरा विश्वास है कि आज इस बच्चे की खातिर पूरा देश साथ में खड़ा है । पूरे देश की भावना इस बच्चे के बीमारी में सहयोग करने के लिए खड़ा है । पंडित बाबूलाल कटारा जिला अध्यक्ष परशुराम सेना जरीला रुदावल भरतपुर सभी लोगों से अनुरोध किया है कि इस बच्चे का सहयोग करें और भगवान से प्रार्थना करें बेटे की स्वस्थ होने की कामना करें । कटारा ने साथियों से विशेष अपील कि है कि बेटे के इलाज में कुछ ही दिन बच्चे हैं, इसलिए आप सभी लोगों के सहयोग से बच्चों का इलाज संभव होगा।