कोटा होकर जाने वाली दयोदय सुपरफास्ट के यात्रियों को मिलेगी इकोनॉमी कोच की सुविधा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 14 जनवरी, रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से प्रारंभ/टर्मिनेट एवं कोटा होकर जाने वाली अधिकांश गाड़ियों में अत्याधुनिक एवं आकर्षक दिखने वाले वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी का कोच स्थायी रूप से लगाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय सुपरफास्ट में अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से दिनांक 28 मार्च,2023 से तथा गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय सुपरफास्ट में अपने प्रारम्भिक स्टेशन अजमेर से दिनांक 29 मार्च,2023 से 01 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का कोच स्थाई रूप से लगाया जा रहा है । इससे मंडल के छाबड़ा गुगोर, बारां, कोटा, लाखेरी, इंद्रगढ़ एवं सवाई माधोपुर स्टेशन के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
*कोच कंपोजीशन-* यह गाड़ी 01वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, *01 वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी,* 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित 22 कोचों के साथ चलेगी।