भारतीय पत्रकार ने हार पर पूछा सवाल तो भड़क गए PCB प्रमुख Ramiz Raja, वीडियो सामने आया

जयपुर। रविवार को खेले गये एशिया कप फाइनल  पाकिस्तान के हारने के बाद उनके क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष रमीज राजा एक भारतीय पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर भडक उठे। राजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फाइनल और सुपर 4 क्लैश दोनों में लंका के खिलाफ पाकिस्तान के समर्पण ने पाकिस्तानी प्रशंसकों को व्यथित और दुखी कर दिया जिसका असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा पर भी देखने को मिला।

Reaction of PCB chairman Ramiz Raja after Pakistan lose Asia Cup 2022 and looked at the reply of PCB chairman on Journalist. pic.twitter.com/3u8TLdxYNm

— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) September 11, 2022

 

दरअसल मैच के बाद जब एक भारतीय पत्रकार ने रमीज राज से पूछा कि पाकिस्तान की हार से पाकिस्तान की आवाम बहुत दुखी है, आवाम के लिए आपका क्या मैसेज है। इस सवाल पर रमीज भडक गये और आप भारतीय हो आपकी आवाम खुश है हार से… और इसके बाद रमीज ने पत्रकार का फोन छीनने की कोशिश की।
इस घटना के बाद पत्रकार ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया और कहा कि उनका फोन क्यों छीनने की कोशिश की..? यह सही नहीं है। अध्यक्ष महोदय मेरा फोन लेना सही नहीं था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने श्रीलंका के हाथों लगातार दूसरी बार हार का स्वाद चखा और इस बार श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के फाइनल में हराया है। बाबर आज़म की टीम दुबई में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी पहले 10 ओवर में श्रीलंका के 67रन पर 5 विकेट गिर चुके थे लेकिन बाद में भानुका राजपक्षे ने नाबाद 71 रन बनाकर श्रीलंका को 170 रनों तक पहुंचा दिया। उसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 147 रनों पर आउट कर शानदार जीत दर्ज की। यह श्रीलंका का छठा एशिया कप खिताब था।