अजमीढ़ धाम के लिए पदयात्री रवाना
प्रतिभाओं का सम्मान आज
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / अजमीढ़ धाम
स्वर्णकार समाज के आदि पुरूष महाराजा अजमीढ़ देव मन्दिर के 13 वे स्थापना दिवस पर शनिवार को पदयात्रा शुरू हुई।ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश नारनोली ने दुपट्टा ओढ़ाकर यात्रियों को रवाना किया। गुढ़ागौड़जी अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि शनिवार रात्रि को कवि सम्मेलन व जागरण हुआ। रविवार को सुबह रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य, हाथोज धाम महंत बाल मुकुन्दाचार्य व सांसद कैलाश वर्मा के आतिथ्य में सम्मान समारोह होगा जिसमें दौरान पहली बेटी को जन्म देने वाली मातृ शक्तियों, बोर्ड परीक्षाओं,स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों का पिलानी के समुद्रसिंह द्वारा सम्मान किया जाएगा। जिसके लिए प्रार्थियों को अपनी अंकतालिका व डिग्री की फोटोकॉपी,दो रंगीन फोटो,तथा बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।