जयपुर। ( मनोज गुर्जर ) इजराइली स्पायवेयर पेगासस के माध्यम से फोन हैकिंग और जासूसी करने का मामला दिन—व—दिन बढ़ता जा रहा है। मोदी सरकार पर विपक्षी नेता लगातार तीखे सवाल कर रहें हैं। इस मामले में शुक्रवार को कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर लताड़ा और प्रधानमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायिक जांच करवाने की मांग कर डाली। वहीं ग्रहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पेगासस स्पाईवेयर द्वारा देश के कईं बड़े लोगों के फोन की जासूसी करने का मामला सामने आया था, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व सीबीआई डाइरेक्टर आलोक वर्मा, बिजनेसमैन अनिल अंबानी जैसे कईं बड़े नाम शामिल हैं।
कांग्रेस नेता राहुल ने कहा पेगासस के जरिए मेरे फोन को टैप किया गया है और देश के प्रधानमंत्री पेगासस का इस्तेमाल गलत तरीके से कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल मेरी की निजता का मामला नहीं है। मैं देश के प्रत्येक नागरिक की निजता और गोपनीयता के लिए यह आवाज उठा रहा हूं। पेगासस के द्वारा फोन टैपिंग के मामले ले लिए गांधी ने सीधे सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ग्रह मंत्रालय का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की अनुमति के अलावा पेगासस का इस्तेामल अन्य कोई नहीं कर सकता है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि जब राफेल के मामले में CBI एफआईआर दर्ज करने वाली थी उसी समय पर आलोक वर्मा का फोन टैप किया गया और उन्हें ब्लैकमेल किया गया था। करने वाली थी, उसके ठीक पहले CBI निदेशक का फोन टैप करके उन्हें ब्लैकमेल किया गया।