Bundi :बरूंधन चौराहे से डाबी होते हुए राणाजी का गुड़ा तक सडक निर्माण की मांग को बरड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन*
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
*15 अप्रैल तक शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण तो डाबी में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर करेंगे प्रदर्शन*
*विधायक अशोक डोगरा की अगुवाई में पहुंचे सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम बूंदी उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
बूंदी 7अप्रैल। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 बरूंधन चौराहे से लक्ष्मीपुरा, डोरा, सूतड़ा होते हुए डाबी एवं डाबी से लांबाखोह होते हुए राणा जी का गुडा तक बनने वाले स्टेट हाईवे की खस्ताहाल सड़क से त्रस्त बरड क्षेत्र के लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ बूंदी सैंड स्टोन माइंस ऑनर विकास समिति के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बूंदी उपखंड अधिकारी सोहन लाल जांगिड़ को सौंपा। यहां विधायक अशोक डोगरा की अगुवाई में पहुंचे बरड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रैल तक सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो नेशनल हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि बरड क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लंबे समय से जर्जर हाल में पड़े बरूंधन से राणा जी का गुड़ा तक स्टेट हाईवे का शीघ्र नव निर्माण आवश्यक है। प्रदर्शनकारियों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि बरड़ क्षेत्र में पत्थरों की सैकड़ों खदानें हैं। ऐसे में यहां हजारों की तादाद में मजदूरों एवं खनन व्यवसायियों को रोजाना आवागमन करना होता है लेकिन पिछले 8 वर्षों से बरड क्षेत्र की यह मुख्य सड़क जर्जर हालत में होने के कारण क्षेत्र में कई खदानें व पत्थर के स्टॉक बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के चलते कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं वहीं हजारों लोगों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है।खनन व्यवसायी राधेश्याम बैरागी ने कहा की जहां लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी बनती है वहीं सरकार की लापरवाही के कारण क्षेत्र हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बैरागी ने बताया कि कई बार इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मात्र आश्वासन के आगे सड़क निर्माण की दिशा में अब तक कोई कदम सरकार ने नहीं उठाया है। शंभू सिंह सोलंकी, भोजराज गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, नेवालाल भड़क, विक्रम सिंह हाडा, देवलाल फागणा, अर्पित भाट आदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने बरड के लोगों की जायज मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो मजबूरन आंदोलनात्मक रुख अख्तियार किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय जिला प्रशासन राजस्थान सरकार की होगी। इस दौरान सुरेश अग्रवाल, ओम शर्मा, सुरेश कुमार गांधी, अनिल धाकड़, मनोज बैरागी, प्रकाश धाकड़, राम प्रसाद बैरागी, सत्यनारायण सोलंकी, शंकर बंजारा, शिवराज गुर्जर आमथून, नंदा गुर्जर मराडी, रामकल्याण गुर्जर, राधा कृष्ण गुर्जर धूलीपुरा, खुशीराम गुर्जर कल्याणपुरा, ओम चित्तौड़ा लक्षमीपुरा, धन्ना आमथून, जसवीर आमथून, गौरव आमथून, देवा आमथून, बाबूलाल योगी लक्ष्मीपुरा, हनुमान बैरागी लक्ष्मीपुरा, श्याम चित्तौड़ा लक्ष्मीपुरा, राजेश बैरागी लांबाखोह, दिनेश बैरागी, पिंकेश सेन, हरि सिंह रावत लांबाखोह, राजेश जैन लांबाखोह, पप्पू लाल भाट डोरा, वीरेंद्र शर्मा डाबी, संजय मेवाड़ा धनेश्वर, सुरेश मेवाड़ा धनेश्वर, सत्यनारायण स्वामी सूतडा आदि मौजूद रहे।