भारत के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर आज लौटेंगे चंवरा किशोरपुरा के तीर्थयात्री
यात्रियों का होगा अभिनंदन श्रावण मास में भ्रमण कर मंदिरों में शीश नवाकर गंगा जमुना सरस्वती और सरयू नदी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र केचंवरा किशोरपुरा सहित कई गांव के तीर्थ पर निकले श्रद्धालुओं की टोली शनिवार की शाम तक अपने घरों पर लौट आएंगे। यात्रा में चल रहे समाजसेवी भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर गए सभी तीर्थ यात्रियों का सेवाभावी लोग अभिनंदन करेंगे। किशोरपुरा ने बताया कि 15 जुलाई को मोरिंडा धाम पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर चंवरा किशोरपुरा से प्रस्थान करने वाली इस यात्रा का पहला पड़ाव महाभारत कालीन धर्म स्थल कुरुक्षेत्र हरियाणा में हुआ। शनिवार रविवार को तीर्थ राज हरिद्वार ऋषिकेश दर्शन सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी के दर्शन तथा सरयू स्नान। इसके बाद नाथ संप्रदाय की विश्व विख्यात पीठ गोरखपुर की गोरख पीठ के दर्शन वृंदावन में बांके बिहारी रगनाथ स्कॉन एवं प्रेमी मंदिर के दर्शन मथुरा गोकुल बरसाना सहित कई ब्रिज के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। तीर्थ यात्रा में करीब 59 श्रद्धालु चल रहे थे। तीर्थ यात्रा पर गए भक्तों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों मंदिर और धूणों एवं नदियों के घाट पर धर्म पुण्य कमाया। तीर्थ यात्रा पर मध्य प्रदेश के पंडित नरेश कुमार शास्त्री ने पूजा-अर्चना करवाई। कई तीर्थों पर नाथ संप्रदाय के संत सुंदर नाथ महाराज ने भी यात्रियों को मंदिरों के दर्शन कराए। यात्रा पर डॉक्टर सांवरमल सैनी इंद्र सिंह पोंख दलीप सिंह गुड़ा बल्मदासपुरा नाथूराम सैनी चंवरा मक्खन लाल सैनी मदन लाल खादरा ग्यारसी लाल मीणा गुड़ा चौथमल सैनी चंवरा नानसा राम सैनी रामधन सैनी लालचंद सैनी बाबई राजू सैनी बाबूलाल सैनी माया देवी मेवा देवी मांगू सिंह पोंख चंदा मीणा माली राम कुमावत सरदारा राम कायम कंवर नेम कंवर पूर्व सरपंच विमला मीणा किशोरपुरा समाजसेवी एम पी मीणा छोटी कंवर कजोड़ सैनी धोली देवी बटार श्रृगारी देवी नानचा राम दीपपुरा रामेश्वर सोनी छापोली रामेश्वर बछड़ी गुढ़ा चावली देवी मुन्नी देवी पतासी देवी गोमती देवी शारदा राजेश संजय ड्राइवर आदि सहित कई तीर्थयात्रियों ने तीर्थ यात्रा की।