पायलट का सीएम गहलोत पर बडा हमला, बोले सोनिया नहीं वसुंधरा को मानते हैं नेता
जयपुर। इस साल के अंत में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस की मुश्किलें बढती हुई जा रही हैं। चिंताओं का कारण कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के ही दो दिग्गज नेता सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हैं।
सीएम अशोक गहलोत और पायलट की राजनैतिक लडाई जगजाहिर है। और एक दूसरे पर राजनीतक प्रहार करते करते आये हैं। इस बीच राहुल गांधी के उदयपुर दौरे के पहले ही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राज्य के सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाये हैं। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के भाषण को सुनने के बाद यह लगता है कि सोनिया गांधी उनकी नेता ही नहीं हैं, बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।
'
देखा जाये तो पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावों को लेकर उन पर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं। एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए।