बून्दी, (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) राजस्थान सरकार की हरित पाठशाला योजना अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबई में पारिवारिक वानिकी के रूप में बापू वाटिका विकसित की गई।
यूथ एवं इको क्लब प्रभारी, स्काउट मास्टर राजेश कुमार कुमावत ने बताया कि इस वाटिका को विकसित करने के लिए तहसील इन्द्र्रगढ़़ के भारतीय किसान संघ अध्यक्ष हरभजन मीणा द्वारा 22 उन्नत किस्म के कलमी अमरूदों के पौधे उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा बाबई ग्राम पंचायत द्वारा 500 पौधे फलदार व छायादार जैसे पीपल, बरगद, नीम, कचनार ,पारस पीपल, खेजड़ी, करंज, सीताफल , आंवला आदि उपलब्ध करवाए गए।
गुरूवार को इस हरित अभियान में ग्राम पंचायत बाबई की सरपंच मथरा बाई तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रेखा मीणा, ने पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में शाला प्रथम सहायक किशन गोपाल वर्मा, व्याख्याता रेखा विजय, अध्यापक राम महेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मीणा, पशुधन सहायक राजेश मीणा, वार्ड पंच हरकेश मीणा, राजेंद्र बेरवा, छितर लाल मीणा, पप्पू खोडवा, रामचरण गुर्जरआदि ने पौधारोपण किया। इस प्रकार बापू वाटिका में फलदार छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली गई।
पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य राम प्रकाश मीणा प्रधानाध्यापक रा.उ. प्रा. वि. बोहरिया गांव द्वारा किया गया।